ChronoMap
सभी काल

दुनिया: 620 का दशक

620–629

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 4

  1. 622 · मध्य पूर्व · धर्म

    हिजरत

    हिज्राह या हिजरत (Hegira or Hijrah हज़रत मुहम्मद ﷺ का अपने अनुयाइयों के साथ, शहर मक्का से शहर मदीना जिस का पुराना नाम यथ़रिब था, को सन ६२२ ई में प्रवास है। जून, 622 ई में, शहर मक्का में हज़रत मुहम्मद ﷺ को पता चला कि उनकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है, इस सन्दर्भ में, शहर मक्का छोड़ कर यथ़रिब प्रवास किए। इनके साथ इनके दोस्त और सहाबी अबू बक्र भी थे। यस्रिब को 'मदीनत-अन-नबी' का नाम दिया गया। अर्थात प्रेशित का नगर। बाद में अन-नबी बोलना कम होगया, सिर्फ मदीना कहलाने लगा। मदीना क मतलब "शहर" है।

  2. 624 · मध्य पूर्व · युद्ध

    बद्र की लड़ाई

    बद्र की लड़ाई सन् 624 में नवोदित मुस्लिम सेना और मक्का के क़ुरैश क़बीले की सेना के बीच आधुनिक सउदी अरब के हिजाज़ क्षेत्र में 13 मार्च को लड़ा गया था। यह इस्लाम धर्म में पहली जंग थी। इसका उद्देश्य एक तिजारती काफिले के हमले का बदला लेना था। कुरैश कबीले के लोगों ने मोहम्मद के साथियों पर बहुत अत्याचार किया था इसके बदले में यह जंग हुई। इस जंग में इस्लाम धर्म के चारों ख़लीफ़ा भी मौजूद थे। इसमें मुस्लिम सेनाओं के नेतृत्व पैग़म्बर मुहम्मद साहब ने किया था और अंततः उनकी जीत हुई।

  3. 625 · मध्य पूर्व · युद्ध

    उहुद की लड़ाई

    उहुद की लड़ाई को उहुद पहाड़ के उत्तर की घाटी के पास रेगिस्तान में में मदीना के मुसलमानों और मक्का के कुरैश के बीच लड़ी गई थी। इन दोनों पक्षों का नेतृत्व क्रमशः हजरत मुहम्मद और अबू सुफियान इब्न हर्ब ने किया था। इस्लाम के इतिहास में यह दूसरी बड़ी लड़ाई है। इससे पहले 624 में इन दोनों पक्षों के बीच बद्र की जंग लड़ी गई थी। उस हार का बदला लेने के लिये ये लड़ाई हुई थी इसका नतीजा बगेर हार जीत का रहा था।

  4. 627 · मध्य पूर्व · युद्ध

    खंदक़ की लड़ाई

    खाई की लड़ाई को कन्फेडरेट्स की लड़ाई भी कहा जाता है, 30 दिनों की घेराबंदी थी अरब और यहूदी जनजातियों द्वारा याथ्रिब का। संघीय सेनाओं की ताकत छह सौ घोड़ों और कुछ ऊंटों के साथ लगभग 10,000 पुरुषों का अनुमान है, जबकि मेडिनन रक्षकों की संख्या 3,000 थी।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ