ChronoMap

कलिंग युद्ध

अवधि
261 ई.पू.
क्षेत्र
भारत
श्रेणी
युद्ध

अशोक के तेरहवें अभिलेख के अनुसार उसने अपने राज्याभिषेक के आठ वर्ष बाद कलिंग युद्ध लड़ा और गिरनार के आठवें शिला अभिलेख के अनुसार वो 10वे वर्ष संघ में शामिल हो गए । यह युद्ध २६२-२६१ ई.पू. मे लड़ा गया इसमें सम्राट अशोक विजयी हुवे। सम्राट अशोक द्वारा आरंभित कलिंग युद्ध में लाखों कलिंग सैनिकों की मौत हो गई, जिससे सम्राट अशोक को अत्यधिक पछतावा हुआ और वह प्रायश्चित्त करने के प्रयत्न में बौद्ध विचारधारा की और आकर्षित हुआ। यहीं से सैन्य दिग्विजय का युग समाप्त हुआ तथा आध्यात्मिक विजय या धम्मविजय का युग आरम्भ हुआ। वह एक क्रूर 'चंडशोक' से वह 'धर्माशोक' बन गया। उसने धर्म को अपनाया और शांति और अहिंसा का संदेश दूर-दूर तक फैलाया।

स्रोत: विकिपीडिया — कलिंग युद्ध · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ