ChronoMap

मुग़ल साम्राज्य की स्थापना

अवधि
1526
क्षेत्र
भारत
स्थान
पानीपत
श्रेणी
राजनीति

पानीपत का प्रथम युद्ध, उत्तरी भारत में लड़ा गया था,और इसने इस इलाके में मुग़ल साम्राज्य की नींव रखी। मुग़ल खानदान के पहले किसी व्यक्ति का यह भारत मे पहला बड़ा युद्ध था। इस पहले ही युद्ध मे मुग़ल बाबर ने परम्परागत वीरता के प्रदर्शन को छोड़कर चालाकी और कपट से काम लिया । बिना हाथियों और मात्र चौथाई से कम सेना के बल पर भरपूर चालाकी और कपट से तुलुगमा पद्धति का प्रयोग कर यह युद्ध जीत लिया। भारत मे यह उन पहली लड़ाइयों में से एक थी जिसमें बारूद, आग्नेयास्त्रों और मैदानी तोपखाने को लड़ाई में शामिल किया गया था।

स्रोत: विकिपीडिया — पानीपत का प्रथम युद्ध · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ