ChronoMap
सभी काल

दुनिया: 1950 का दशक

1950–1959

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 15

  1. 1950 – 1953 · कोरिया · युद्ध

    कोरियाई युद्ध

    कोरियाई युद्ध (1950-53) का प्रारंभ 25 जून, 1950 को उत्तरी कोरिया से दक्षिणी कोरिया पर आक्रमण के साथ हुआ।यह शीत युद्ध काल में लड़ा गया सबसे पहला और सबसे बड़ा संघर्ष था। एक तरफ़ उत्तर कोरिया था जिसका समर्थन कम्युनिस्ट सोवियत संघ तथा साम्यवादी चीन कर रहे थे, दूसरी तरफ़ दक्षिणी कोरिया था जिसकी रक्षा अमेरिका कर रहा था।युद्ध अन्त में बिना निर्णय ही समाप्त हुआ परन्तु जन क्षति तथा तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था।

  2. 1955 – 1975 · दक्षिण-पूर्व एशिया · युद्ध

    वियतनाम युद्ध

    वियतनाम युद्ध शीतयुद्ध काल में वियतनाम, लाओस तथा कंबोडिया की धरती पर लड़ी गयी एक भयंकर लड़ाई का नाम है। प्रथम हिन्दचीन युद्ध के बाद आरम्भ हुआ यह युद्ध उत्तरी वियतनाम तथा दक्षिण वियतनाम की सरकार के बीच में लड़ा गया। इसे "द्वितीय हिन्दचीन युद्ध" भी कहते हैं। इसे शीतयुद्ध के दौरान साम्यवादी और—विचारधारा के मध्य एक प्रतीकात्मक युद्ध के रूप में देखा जाता है।

  3. 1957 · मध्य एशिया · विज्ञान

    स्पुतनिक-१

    स्पुतनिक १ (Sputnik 1 रूस द्वारा निर्मित धरती का पहला कृत्रिम उपग्रह था। इसको १९५७ में प्रक्षेपित किया गया था।

  4. 1953 – 1959 · उत्तर अमेरिका · राजनीति

    क्यूबा की क्रांति

    फिदेल कास्त्रो द्वारा २६ जुलाई को क्यूबा के राष्ट्रपति फल्गेंसियो बतिस्ता के विरुद्ध किया गया सशस्त्र विद्रोह क्यूबा की क्रान्ति (1953–1959) कहलाता है। जुलाई १९५३ में आरम्भ हुआ यह विप्लव १ जनवरी १९५९ को समाप्त हुआ जब क्यूबा की सरकार अपदस्थ करके क्रान्तिकारी समाजवादी राज्य की स्थापना हुई। यह आन्दोलन बाद के वर्षों में साम्यवादी रास्ते पर चल पड़ा और अक्टूबर १९६५ में कम्युनिस्ट पार्टी बनी। वर्तमान समय में साम्यवादी दल के नेता केस्त्रो के भाई राउल (Raúl) हैं।

  5. 1954 – 1962 · अफ़्रीका · युद्ध

    अल्जीरियाई युद्ध

    अल्जीरियाई युद्ध एक बड़ा सशस्त्र संघर्ष था। यह 1954 से 1962 तक फ्रांस और अल्जीरियाई नेशनल लिबरेशन फ्रंट के बीच हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप अल्जीरिया ने फ्रांस से अपनी स्वतंत्रता हासिल की। यह एक महत्वपूर्ण युद्ध था। इसमें गुरिल्ला युद्ध पद्धति अपनाई गई थी यह संघर्ष विभिन्न समुदायों के मध्य तथा विभिन्न समुदायों के भीतर गृहयुद्ध बन गया था। युद्ध मुख्यतः अल्जीरिया के क्षेत्र में हुआ, जिसका प्रभाव महानगरीय फ़्रांस पर पड़ा।

  6. 1955 · दक्षिण-पूर्व एशिया · राजनीति

    बांडुंग सम्मेलन

    18–24 अप्रैल 1955 को इंडोनेशिया के बांडुंग में आयोजित एशियाई और अफ़्रीकी देशों का पहला बड़ा सम्मेलन, जिसमें अधिकांश नव-स्वतंत्र देशों सहित 29 देशों ने भाग लिया। भारत, इंडोनेशिया, बर्मा, श्रीलंका और पाकिस्तान द्वारा आयोजित इस सम्मेलन ने उपनिवेशवाद-विरोध और आगे चलकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी।

  7. 1956 · अफ़्रीका · युद्ध

    स्वेज़ संकट

    सन 1956 में पहले इसराइल तथा बाद में ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा मिस्र पर किया गया आक्रमण स्वेज संकट कहलाता है। यह आक्रमण स्वेज नहर पर पश्चिमी देशों का नियंत्रण पुनः स्थापित करने तथा मिस्र के राष्ट्रपति नासिर को सत्ता से हटाने के उद्देश्य से किया गया था। युद्ध शुरू होने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और राष्ट्र संघ ने राजनैतिक हस्तक्षेप किया और आक्रमणकारी देश पीछे हटने को बाध्य हुए।

  8. 1956 · यूरोप · राजनीति

    1956 की हंगरी क्रांति

    1956 की हंगरी क्रांति, जिसे हंगेरियन में "forradalom és szabadságharc" कहा जाता है, सोवियत समर्थित साम्यवादी शासन और स्टालिनवादी नीतियों के विरुद्ध हंगरी की जनता का एक सशस्त्र विद्रोह था। यह शीत युद्ध के दौरान पूर्वी यूरोप में सोवियत शासन को मिली सबसे गंभीर चुनौती थी।

  9. 1958 – 1962 · चीन · अर्थव्यवस्था

    ग्रेट लीप फ़ॉर्वर्ड

    ग्रेट लीप फॉरवर्ड चीनी जनवादी गणराज्य का 1958 से 1962 तक चलने वाला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) द्वारा एक आर्थिक और सामाजिक अभियान था। अभियान का नेतृत्व चीन के तत्कालीन राष्ट्रपति और पार्टी के चेयरमैन माओ से-तुंग ने किया था और इसका उद्देश्य तेजी से औद्योगिकीकरण और सामूहिक कृषि के माध्यम से देश की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को उत्पादन की समाजवादी विधा में तेज़ी तब्दील करना था। इन नीतियों के कारण सामाजिक और आर्थिक विपदा आई, लेकिन ये असफलताएँ व्यापक अतिशयोक्ति और छलपूर्ण रिपोर्टों द्वारा छिपी रहीं। संक्षेप में, बड़े आंतरिक संसाधनों को महंगे नए औद्योगिक परिचालनों पर उपयोग करने की ओर मोड़ दिया गया था, जो बदले में, अधिक उत्पादन करने में विफल रहा, और जिसने कृषि क्षेत्र को उन आवश्यक संसाधनों से वंचित कर दिया, जिनकी उसे तत्काल रूप से आवश्यकता थी। परिणामवश खाद्य उत्पादन में भारी गिरावट आई और चीन में अकाल पड़ गया और करोड़ों लोग भूखे मारे गए।

  10. 1950 · भारत · राजनीति

    भारत का संविधान

    भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के संविधान का मूल आधार भारत सरकार अधिनियम १९३५(1935) को माना जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है।

  11. 1951 · जापान · राजनीति

    सैन फ्रांसिस्को संधि

    सैन फ्रांसिस्को संधि

  12. 1952 · अफ़्रीका · राजनीति

    मिस्र की क्रांति (१९५२)

    १९५२ की मिस्र की क्रांति, २३ जुलाई १९५२ को मिस्र की थलसेना के कुछ अधिकारियों के समूह द्वारा की गयी थी जिसका नेतृत्व मुहम्मद नकीब और गमाल अब्देल नासर ने किया। आरम्भ में इस क्रान्ति का उद्देश्य वहाँ के राजा फारुख को अपदस्थ करना था। किन्तु इस क्रान्ति के परिणामस्वरूप अन्ततः मिस्र और सूडान में संवैधानिक राजतंत्र एवं कुलीनतंत्र की समाप्ति हुई। इसके बाद मिस्र एक रिपब्लिक बना तथा इससे ब्रिटेन का कब्जा समाप्त हुआ। सूडान भी स्वतंत्र हो गया।

  13. 1953 · कोरिया · युद्ध

    कोरियाई युद्धविराम समझौता

    27 जुलाई 1953 को संयुक्त राष्ट्र कमान, उत्तर कोरियाई जन सेना और चीनी जन स्वयंसेवक सेना के प्रतिनिधियों के बीच कोरियाई युद्ध रोकने के लिए हुआ युद्धविराम समझौता। इसके तहत सैन्य सीमांकन रेखा और विसैन्यीकृत क्षेत्र बने, पर कोई शांति संधि नहीं हुई, इसलिए औपचारिक रूप से युद्ध समाप्त नहीं हुआ।

  14. 1954 · ओशिनिया · विज्ञान

    कैसल ब्रावो परीक्षण

    1 मार्च 1954 को अमेरिका ने मार्शल द्वीपसमूह के बिकिनी एटोल पर ऑपरेशन कैसल के तहत यह तापनाभिकीय (हाइड्रोजन) बम परीक्षण किया। 15 मेगाटन क्षमता वाला यह विस्फोट अमेरिका का अब तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु विस्फोट है और इसके रेडियोधर्मी अवपात से आसपास के लोग प्रभावित हुए।

  15. 1954 · दक्षिण-पूर्व एशिया · युद्ध

    दिएन बिएन फू का युद्ध

    प्रथम हिंदचीन युद्ध में 13 मार्च से 7 मई 1954 तक उत्तर-पश्चिमी वियतनाम के दिएन बिएन फू में वियत मिन्ह ने फ़्रांसीसी संघ की सेना को हराया। इस हार के बाद फ़्रांस को हिंदचीन से हटना पड़ा और जिनेवा सम्मेलन में वियतनाम का विभाजन हुआ।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

अब भी जारी

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ