
चीन1949
1 अक्टूबर 1949 को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष माओ त्से-तुंग ने बीजिंग के तियानआनमेन चौक पर चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना की घोषणा की। इसी समारोह में केंद्रीय जन सरकार की घोषणा भी हुई, जिसे आधुनिक चीन की स्थापना माना जाता है।
1940 का दशक का विश्व
घटनाएँ · 61 घटनाएँ

चीन1949
1 अक्टूबर 1949 को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष माओ त्से-तुंग ने बीजिंग के तियानआनमेन चौक पर चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना की घोषणा की। इसी समारोह में केंद्रीय जन सरकार की घोषणा भी हुई, जिसे आधुनिक चीन की स्थापना माना जाता है।

कोरिया1945कोरियाई प्रायद्वीप
कोरिया राष्ट्रीय मुक्ति दिवस उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का एक सार्वजनिक त्यौहार है, जिसे हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन 1945 में मित्रपक्ष शक्तियों ने कोरिया को जापानी शासन से 35 वर्षों से मुक्त किया। यह 1948 में दक्षिण कोरिया की स्थापना से भी मिलता है। मुक्ति दिवस एक ही राजनीतिक त्योहार है, जिसे दोनों उत्तर और दक्षिण कोरिया में मनाया जाता है।

चीन1927 ~ 1949जारी
चीनी गृहयुद्ध चीन गणराज्य की नेतृत्व कर रही गुओमिंदांग दल और चीनी साम्यवादी दल के बीच 1945 से 1949 तक चलने वाला संघर्ष था। वास्तव में यह गृहयुद्ध समय-समय पर 1927 से ही जारी रहा, जब गुओमिंदांग के नेता च्यांग काई शेक ने साम्यवादियों को कुचलने के लिए उनके विरुद्ध प्रथम कड़ा अभियान चलाया। इन दोनों के बीच झड़पें 1937 तक चली, जब जापान ने चीन पर आक्रमण करा।

चीन1937 ~ 1945जारी
द्वितीय चीन-जापान युद्ध चीन तथा जापान के बीच 1937-45 के बीच लड़ा गया था। 1945 में अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु बम गिराने के साथ ही जापान ने समर्पण कर दिया और युद्ध की समाप्ति हो गई। इसके परिणामस्वरूप मंचूरिया तथा ताईवान चीन को वापस सौंप दिए गए जिसे जापान ने प्रथम चीन-जापान युद्ध में उससे लिया था।

कोरिया1950 ~ 1953
कोरियाई युद्ध (1950-53) का प्रारंभ 25 जून, 1950 को उत्तरी कोरिया से दक्षिणी कोरिया पर आक्रमण के साथ हुआ।यह शीत युद्ध काल में लड़ा गया सबसे पहला और सबसे बड़ा संघर्ष था। एक तरफ़ उत्तर कोरिया था जिसका समर्थन कम्युनिस्ट सोवियत संघ तथा साम्यवादी चीन कर रहे थे, दूसरी तरफ़ दक्षिणी कोरिया था जिसकी रक्षा अमेरिका कर रहा था।

जापान1945
हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बमबारी 6 अगस्त 1945 की सुबह अमेरिकी वायु सेना ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम "लिटिल बॉय" गिराया था। तीन दिनों बाद अमरीका ने नागासाकी शहर पर "फ़ैट मैन" परमाणु बम गिराया। हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम को अमेरीका पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट के सन्दर्भ में "लिटिल ब्वाय" और नागासाकी के बम को विन्सटन चर्चिल के…
जानकारी: विकिपीडिया · CC BY-SA 4.0
हर विकिपीडिया लेख का लिंक “विवरण” में है